Sunday, December 21, 2008

शादी से पहले


एक आदमी डॉक्टर से, "डॉक्टर साहब मेरे बच्चे ने पिछले सप्ताह एक चाबी निगल ली थी। प्लीज उसे बाहर निकाल दीजिए।"
डॉक्टर बोला, "तुम अपने बच्चे को एक सप्ताह पहले क्यों नहीं लाए।"
आदमी बोला,"उस समय हमारे पास उस ताले की डुप्लीकेट चाबी थी। इसने आज वह भी खा ली है।"

------------------------------------

रामू हर रोज नए जूते पहनकर काम करने जाता था।

रामू के मित्रों को रहा नहीं गया।

उन्होंने रामू को पूछा, यार रामू क्या तुमने जूते की दुकान खोल रखी है जो रोज नए जूते पहनकर आते हो।

रामू हंसकर बोला, नहीं यार मेरे घर के सामने नया मंदिर बन गया है।
----------------------------------

एक लड़के को सपने में किसी लड़की ने चप्पल मारी।
अगले दिन उसने अपना बैंक एकाउंट बंद करवा दिया।
क्योंकि बैंक में लिखा था,"हम आपके सपनों को हकीकत में बदल देंगे।"

---------------------------------

एक सुनसान रास्ते पर कार अचानक रुक गई।
नौजवान ने अपने साथ बैठे हसीन हमसफर की ओर शरारत भरी नजर डाली और मुस्कुराकर बोला - पेट्रोल खत्म।
लड़की ने पीछे की सीट पर रखे अपने बैग से एक फ्लास्क निकालते हुए कहा - मुझे मालूम था, तुम ऐसा ही करोगे।
इस फ्लास्क में क्या है?, …कॉफी या जूस???, लड़के ने अपनी सीट पर आराम से पसरते हुए पूछा।
पेट्रोल, लड़की ने जवाब दिया।

-------------------------------------

एक शेर की शादी में एक चूहा जाकर नाचने लगा...
बारात में शामिल शेर इस बात से बहुत हैरान हुए...
काफ़ी देर बीत जाने पर भी जब चूहा नहीं रुका तो एक शेर ने जाकर उससे पूछा…
क्यों भाई, तुम एक शेर की शादी में क्यों नाच रहे हो, जबकि तुम एक चूहे हो...
चूहे ने तुंरत जवाब दिया - अरे, तुम नहीं समझोगे, दरअसल, शादी से पहले मैं भी शेर ही था...

Friday, December 19, 2008

अब थोड़ा हंस लो...


एक लड़की मंदिर में जाकर भगवान के सामने हाथ जोड़कर कह रही थी , ' हे भगवान , पंजाब की राजधानी दिल्ली को बना दो।'

तभी वहां एक पुजारी आया , उसने लड़की से पूछा , ' बेटी तुम ऐसा भगवान से क्यों मांग रही हो ?'

लड़की , ' क्योंकि मैने एक्ज़ाम में पंजाब की राजधानी दिल्ली लिख दी है।
----------------------------

पुजारी, नाव वाले से : तुमने पढ़ाई-लिखाई की है ?
नाविक : नहीं
पुजारी : तो फिर तुम्हारी आधी जिंदगी बेकार चली गई।
पुजारी : अच्छा तुमने शादी की है ?
नाविक : नहीं
पुजारी : तब तो तुम्हारी आधे से भी कम जिंदगी बची है।
तभी नदी के बीच में पहुंचकर नाव डूबने लगती है।
नाविक : पुजारी जी , आपको तैरना आता है ?
पुजारी (घबराते हुए) : नहीं
नाविक : तब तो आपकी पूरी जिंदगी बेकार चली गई।

---------------------------------

अदालत में सरकारी वकील ने कहा: योर ऑनर, मुलजिम खुदकुशी की कोशिश करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आत्महत्या करना संगीन जुर्म है।
इसके लिए मुलजिम को कम से कम फांसी की सजा दी जानी चाहिए, ताकि आइंदा कोई भी व्यक्ति सुइसाइड जैसा जुर्म करने से पहले 100 बार सोचे।

-----------------------------------

एक युवक नौकरी के लिये आवेदन पत्र भर रहा था।

जब वह इस प्रश्न पर आया, 'क्या आप कभी गिरफ्तार किए गए हैं?'

उसने लिखा, 'नहीं'

अगला प्रश्न (जो उन लोगों के लिए था, जिन्होंने पहले प्रश्न का उत्तर हां में दिया है) था - 'कारण' ?..............

युवक ने जवाब लिखा, 'कभी पकड़ा नहीं गया।'

Thursday, December 18, 2008

पगली, यह मंदिर नहीं...

झबरू (गबरू से) - यार मेरी बीवी मु्झे और कुत्ते को एक ही नाम से बुलाती है।

गबरू - तो कैसे पता चलता है किसे बुला रही है?

झबरू - वह कुत्ते को प्यार से बुलाती है...
---------------------------------

अपनी कविता सुनाने के बाद कवि महाशय बोले - आपको मेरी कविता पसंद आई ?
एक श्रोता बोला - मुझे उसका अंत काफी सुंदर लगा।
कवि - किस जगह ?
श्रोता - जब आपने कहा कि कविता समाप्त हुई।

--------------------------------

भिखारी: भगवान के नाम पर एक रुपया दे दे...

आदमी: शर्म नहीं आती, सड़क पर खड़े होकर एक-एक रुपया मांग रहे हो।

भिखारी: तो क्या तेरे एक रुपये के लिए ऑफिस खोल के बैठूं!
---------------------------------

लड़का (लड़की से): जानेमन, इस दिल में आ जा ना!

लड़की (लड़का से): सैडल निकालू क्या?

लड़का : पगली, यह मंदिर नहीं...ऐसे ही आ जा।

Wednesday, December 17, 2008

यमराज के दरबार में

एक कुत्ता रोड एक्सीडेंट में मर गया। ऊपर यमराज के दरबार में पहुंचा, उसे देखकर कुत्ते ने दुम हिलाई, चमचागिरी किसे पसंद नहीं है, वह हंसे और बोले- अरे तुम तो समय से पहले आ गए हो। तुम्हें वापस भेज देता हूं। बोलो तुम्हें क्या चाहिए?

कुत्ता बोला- मैं आदमी बन कर धरती पर जाना चाहता हूं।

यमराज ने कहा- ये संभव नहीं है।

कुत्ता बोला- तो पुलिसवाला बनाकर भेज दीजिए।

यमराज हंसे और बोले- तथास्तु।

-------------------------------------
एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति से : भाई साहब, अगर आप मुझे 1000 रुपये उधार देंगे तो मैं जिन्दगी भर आपका आभारी रहूंगा।

जवाब आया, 'इतने लम्बे समय के लिए मैं उधार नहीं दे सकता।'
----------------------------------


क्लास में टीचर ने एक बच्चे से पूछा : अगर मैं तुम्हारे पिताजी को 5000 रुपये दे दूं तो 5 प्रतिशत के ब्याज सहित 5 साल बाद मुझे कितने रुपये लौटाएंगे?
बच्चा : मैडम कुछ नहीं देंगे
टीचर : मुर्ख पांचवी क्लास में आ गए हो इतना भी नहीं जानते
बच्चा : मैडम मैं तो जानता हूं, लेकिन आप मेरे पिताजी को नहीं जानतीं।

---------------------------------
एक बेरोजगार युवक ने इश्तहार देखा। जरूरत है एक नौकर की... ज्यादा काम नहीं है, इसलिए तनख्वाह नहीं मिलेगी, बस दो बार खाना मिलेगा। उसने सोचा बेरोजगार हूं। जब तक कोई दूसरा काम नहीं मिले तब तक यही काम करता हूं। कम से कम खाना तो मिलेगा। वह वहां गया तो मालिक बोला पुत्तर ऐसा करो ये टिफिन उठा के रोज गुरुद्वारे के लंगर में खाकर आया करो और मेरे लिए भी लाया करो। बस इतना ही काम है।

Tuesday, December 16, 2008

प्रभु बोले


एक गाड़ी के पीछे लिखा था, "सावन को आने दो।"

दूसरी गाड़ी आई और जोरदार धक्का मारा।

उस पर लिखा था- "आया सावन झूम के।"
--------------------------------------

पिंकू : मम्मी , आज मेरे सभी दोस्त घर पर आ रहे हैं। मेरे सारे खिलौने छिपा दो।

मम्मी : क्यों बेटा ? क्या तुम्हारे सारे दोस्त चोर हैं?

पिंकू : नहीं, लेकिन वे अपने खिलौने पहचान लेंगे।
----------------------------------

झबरू रेडियो लेकर इलेक्ट्रॉनिक शॉप पहुंचे और चीखने लगे, "तुमने मुझे ठग लिया है।"

दुकानदार : नहीं तो , मैंने तो आपको बढ़िया रेडियो बेचा था।

झबरू : तुमने तो कहा था कि यह 'मेड इन जापान' है।

दुकानदार : तो ? लेबल पर तो लिखा है।

झबरू : लेकिन मैंने जैसे ही रेडियो ऑन किया इसमें से आवाज़ आई, ...यह 'ऑल इंडिया रेडियो' है।
---------------------------------

बस ड्राइवर और चर्च का पादरी मरने के बाद भगवान के पास पहुंचे।

वहां ड्राइवर को स्वर्ग और पादरी को नर्क भेज देने का आदेश दिया गया।

यह सुनकर पादरी बोला, 'ये कैसा न्याय है?

ये ड्राइवर शराब पीकर गाड़ी चलाता था, खराब आदमी था, इसे स्वर्ग???

...और हे प्रभु! मैंने सारी जिन्दगी आपके गुणगान गाकर और लोगों को समझाकर गुजारे, मुझे नर्क, गलत है ये।'

जवाब में प्रभु बोले, 'जब तुम चर्च में बोलते थे तो लोग बोर होकर सो जाते थे।

जब ये ड्राइवर पीकर गाड़ी चलाता था तो बस में बैठे सब लोग डरकर मुझे सच्चे मन से याद करते थे...

Monday, December 15, 2008

चुटकुले

एक परीक्षा में प्रश्न था, चैलेंज कैसे किया जाता है?
छात्र ने पूरा पेज खाली छोड़ दिया और नीचे लिखा, दम है तो पास करके दिखाओ।

-----------------------------------------
टीचर छात्र से - तुम स्कूल लेट क्यों आए?
छात्र - सड़क पर एक आदमी का नोट गुम हो गया था।
टीचर - अच्छा, तो तुम उसकी मदद कर रहे थे।
छात्र - नहीं, मैं वहां से उसके जाने का इंतजार कर रहा था। नोट मेरे पैरों के नीचे जो
था।

-----------------------------------------
बेटा: पापा, कंडोम क्या होता है...?
पापा (झेंपकर): पता नहीं, बेटे...
बेटा: इसीलिए तो हम सात भाई-बहन हैं...

---------------------------------------
गबरू - यार, मैं सोचता था कि इस दुनिया में सिर्फ मैं ही बेवकूफ हूं।
झबरू - क्यों, क्या हुआ?
गबरू - कल मैंने अपनी पत्नी को कश्मीरी सेब लाने को कहा था।
झबरू - तो क्या हुआ?
गबरू - आज कश्मीर से पत्नी का फोन आया कि उसने सेब खरीद लिए हैं।

Thursday, December 11, 2008

गबरू - झबरू

पति (पत्नी से)- क्यों न आज की चाय हम बाहर चलकर पिएं।
पत्नी (पति से)- क्यों? तुम्हें क्या लगता है कि मैं चाय बनाते-बनाते थक गई हूं।
पति- अरे नहीं, दरअसल मैं ही कप प्लेट धोते-धोते तंग आ गया हूं।
-----------------------------------------

जज (चोर से): तुमने दिनदहाड़े चोरी क्यों की?

चोर (जज से): क्या करूं साहब, रात को नींद जल्दी आ जाती है।
---------------------------------------

पति (पत्नी से) - फिर वही बैंगन, तुम्हें शायद मालूम नहीं कि ज्यादा बैंगन खाने से आदमी अगले जन्म में गधा बनता है।
पत्नी (पति से) - यह बात तो तुम्हें पिछले जन्म में सोचनी चाहिए थी।

---------------------------------------------

पानी का जहाज डूब रहा था।

गबरू (झबरू से पूछा) - यहां से पृथ्वी कितनी दूरी पर है?
झबरू (गबरू से) - एक किलोमीटर की दूरी पर।
गबरू ने पानी में छलांग लगा दी...
...और जब वह डूबने लगा, तो जोर से चिल्लाया - किस दिशा में जाऊ?

झबरू - नीचे की ओर…