Wednesday, April 8, 2009

असली रावण कौन??...


बनिए की पत्नी बीमार थी, लाईट न होने की वजह से उसने कैंडल जला दी और बोला: डॉक्टर को लेने जा रहा हूँ, अगर तुम्हे लगे की तुम नहीं बचोगी तो प्लीज़ कैंडल बुझा देना।

---------------------------------
बहु: माँ जी, ये अभी तक नहीं आए, कहीं किसी दूसरी लड़की के साथ...

सास: अरे कलमुही, तू हमेशा उल्टा क्यूँ सोचती है? ऐसा भी तो हो सकता है की किसी ट्रक के नीचे आ गया हो।

---------------------------------

इंडियन एयर्लाइन्स स्लोगन: A warm experience & motherly treatment... warm मतलब ए.सी. काम नही करता है और motherly क्योकि एयर होस्टेस ५० से ऊपर की हैं।

--------------------------------

रावण की २० आँखें थी मगर नज़र सिर्फ़ एक औरत पे, जब की आपकी २ आँखें हैं और नज़र हर लड़की पे... तो असली रावण कौन??...बोलो बोलो

Sunday, March 29, 2009

गोलू का गोल जवाब

सुरेश- नरेश, तुम बड़े होकर क्या बनोगे?
नरेश - जानवरों का डॉक्टर.
सुरेश - पर जानवरों का डॉक्टर ही क्यों?
नरेश - क्योकि जानवर पलटकर कभी शिकायत नहीं करते.

--------------------------------------------

एक आदमी - क्या आप अंग्रेजी समझते हैं?
दूसरा - हाँ, अगर वो हिंदी में लिखा हो तो.

-------------------------------------------

टीचर - बताओ, हवाई जहाज बनाने के लिए किन चीजों की आवश्यकता होती है?
गोलू - जी, कागज़ और अकल की.

Saturday, March 28, 2009

मैंने सोचा

प्रबंधक - तुम्हें मालूम है कि जो मूर्ति तुमने तोडी है वह 5०० साल पुरानी थी.
गोलू - चलो अच्छा हुआ, मैंने सोचा कि यह नयी और महँगी मूर्ति होगी.

Wednesday, March 25, 2009

दवा पी ली थी क्या?

मरीज डॉक्टर से - डॉक्टर साहेब, आप की दवा से मुझे कोई आराम नहीं हुआ. मेरी तवियत और भी खराब हो गयी.
डॉक्टर - तुमने दवा खा ली थी क्या?
मरीज - नहीं डॉक्टर साहब, दवा तो भरी थी.
डॉक्टर - अरे, तुमने दवा ली थी क्या?
मरीज - हाँ, डॉक्टर साहब, आप ने दवा दी थी और मैंने ली थी.
डॉक्टर - अरे, दवा पी ली थी क्या?
मरीज - नहीं डॉक्टर साहब, दवा तो लाल थी.
डॉक्टर - अरे, दवा को पी लिया था क्या ?
मरीज - नहीं डॉक्टर साहब, पीलिया तो मुझे था.
डॉक्टर - अरे यार, तुमने ढक्कन खोलकर मुह में दवा डाली थी क्या ?
मरीज - नहीं डॉक्टर साहब, आपने ही तो मना किया था कि सीसी का ढक्कन हमेशा बंद रखना.
डॉक्टर - तब तो तुम्हारा इलाज़ मै नहीं कर सकता.
मरीज - क्यों ?
डॉक्टर - क्योकि, तुम नासमझ हो.
मरीज - उस दिन एक केमिस्ट ने मुझे एक सलाह दी थी.
डॉक्टर - केमिस्ट तो कभी ठीक सलाह देते नहीं, लेकिन तुम बताओ क्या सलाह दी थी उसने?
मरीज - यही कि मै अपनी बिमारी का इलाज़ आप से कराऊं.

Monday, February 16, 2009

साला, एक शेर नही ला सकता...


एक दिन एक कुत्ता जंगल मैं रास्ता खो गया. तभी उसने देखा एक शेर उसकी तरफ़ आ रहा है. कुत्ते की साँस सूख गई. "आज तो काम तमाम मेरा!" उसने सोचा. फिर उसने सामने कुछ सूखी हड्डियाँ पड़ी देखि. वोह आते हुए शेर की तरफ़ पीठ कर के बैठ गया और एक सूखी हादी को चूसने लगा और ज़ोर ज़ोर से बोलने लगा, "वह! शेर को खाने का मज़ा ही कुछ और है. एक और मिल जाए तो पूरी दावत हो जायेगी!" और उसने ज़ोर से डकार मारा. इस बार शेर सकते में आ गया. उसने सोचा "ये कुत्ता तो शेर का शिकार करता है! जान बचा करा भागो!" और शेर वहां से चंपत हो गया।


पेड़ पर बैठा एक बन्दर यह सब तमाशा देख रहा था. उसने सोचा यह मौका अच्छा है शेर को साडी कहानी बता देता हूँ – शेर से दोस्ती हो जायेगी और उससे ज़िन्दगी भर के लिए जान का खतरा दूर हो जाएगा. वोह फटाफट शेर के पीछे भगा. कुत्ते ने बन्दर को जाते हुए देख लिया और समझ गया की कोई लोचा है. उधर बन्दर ने शेर को सब बता दिया की कैसे कुत्ते ने उसे बेवकूफ बनाया है. शेर ज़ोर से दहाडा, "चल मेरे साथ अभी उसकी लीला कहातम करता हु" और बन्दर को अपनी पीठ पर बैठा कर शेर कुत्ते की तरफ़ लपका।


कुत्ते ने शेर को आते देखा तो एक बार फिर उसकी तरफ़ पीठ करके बैठ गया और ज़ोर ज़ोर से बोलने लगा, "इस बन्दर को भेजे एक घंटा हो गया साला एक शेर फाँस कर नही ला सकता!"

wid.thx.to Amit

Friday, January 9, 2009

मैं घर पर हूँ या नहीं?


एक बार दो मालिक अपने बेवकूफ नौकरों की बेवकूफी की बात कर रहे थे।

एक ने कहा,' तुझे पता है, मेरा ड्राईवर कितना बेवकूफ है।

अपने नौकर की बेवकूफी दिखाने के लिए पहले मालिक ने अपने ड्राईवर को बुलाया और १०० रुपये का नोट देते हुए कहा, ' जा और एक कार खरीद कर ला'।

नौकर १०० रुपया ले कर चला गया।

अब पहले मालिक ने दुसरे से कहा,' देखा मेरा नौकर कितना बेवकूफ है।

इस पर दुसरे मालिक ने कहा,' बस, यह तो कुछ भी नहीं है।

ऐसा कहकर उसने अपने नौकर को बुलाया और कहा,' जा घर जाकर देखकर आ कि मैं घर पर हूँ कि नहीं???

इतना सुनकर नौकर चला गया।

रास्ते में दोनों नौकर मिले और एक दुसरे को अपने मालिकों की बेवकूफी बताने लगे।

पहला बोला,' मेरा मालिक इतना बेवकूफ है कि १०० रुपये में खरीदने को कहता है लेकिन उसे पता नहीं कि आज सन्डे है और कार शोरूम बंद है।

इतना कहते ही दूसरा नौकर बोला,' मेरा मालिक तो इससे भी बेवकूफ है।

पहला बोला ,' वो कैसे ???'

इस पर पहला बोला, 'मेरे मालिक ने मुझे किराया देकर घर भेजा है और बोला है ,'घर जाकर देख कर आ, 'मैं घर पर हूँ या नहीं?? ....है न मेरा मालिक बेवकूफ, वरना मोबाइल से फ़ोन करके भी पूछ सकता था कि मैं घर पे हूँ या नहीं।

Saturday, January 3, 2009

पापा तो बिल्कुल गंजे हैं...

एक फिल्म हीरोइन की निजी डायरी के अंश...
18 अक्टूबर : आज मैं पहली बार समुद्र यात्रा पर निकली... डर लग रहा था...
19 अक्टूबर : आज मैं हिम्मत करके पहली बार डेक तक गई, बहुत मज़ा आया...
20 अक्टूबर : आज जहाज़ के कप्तान ने मुझे कॉफी पिलाई और पूरा जहाज़ घुमाया...
21 अक्टूबर : आज कप्तान ने मुझे रात को अपने कमरे में आने का न्योता दिया, मैंने इन्कार कर दिया तो उसने पूरे जहाज़ को डुबो देने की धमकी दी...
22 अक्टूबर : आज मैंने 1500 लोगों की जान बचा ली...
---------------------------------

पुलिस में सिपाहियों की भर्ती के लिये साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों को एक व्यक्ति की तस्वीर दिखाते हुए साक्षात्कारकर्ता ने कहा - एक पुलिसवाले में निरीक्षण करने की शक्ति का होना बहुत आवश्यक है। इस चित्र को ध्यान से देखो और बताओ कि इसमें तुम्हें क्या खास बात दिखाई देती है?
पहले आवेदक ने कहा - इस आदमी के सिर्फ एक कान है।
साक्षात्कारकर्ता ने असंतुष्टि का भाव प्रदर्शित करते हुए कहा - तुम जा सकते हो।
दूसरा आवेदक आया और उसने भी वही जवाब दिया - यह एक कान वाला आदमी है।
बाहर निकल जाओ, …साक्षात्कारकर्ता चिल्लाया।
अब तीसरे आवेदक की बारी थी। पहले दो आवेदकों ने उसे बताया कि साक्षात्कारकर्ता को यह सुनना पसंद नहीं कि तस्वीर में जो आदमी है, उसका एक ही कान है। यह जानकारी लेकर तीसरा आवेदक साक्षात्कार कक्ष में प्रवेश कर गया।
पूछे जाने पर उसने पहले थोड़ी देर तक तस्वीर को घूरा फिर बोला - यह आदमी कॉन्टेक्ट लेंस पहनता है।
साक्षात्कारकर्ता इस नए निरीक्षण से प्रभावित हुआ, बोला, शाबाश! लेकिन मुझे बताओ कि तुमने यह जाना कैसे?
चूंकि इस आदमी के एक ही कान है, इसलिए वह चश्मा तो पहन ही नहीं सकता, …आवेदक ने जवाब दिया.
--------------------------------

दो व्यक्ति एक बार में बैठे थे... एक ने कहा, यार... मेरी फैमिली में बहुत प्रॉब्लम है... उसकी बात काटकर दूसरा बोला, पहले मेरी सुन! मैंने कुछ दिन पहले एक विधवा से शादी की, जिसकी एक बेटी थी। कुछ दिन बाद पता चला कि मेरे पिताजी को मेरी नई बीवी की बेटी से प्यार है और उन्होंने उससे शादी कर ली, जो अब मेरी ही बेटी थी। अब मेरे पिताजी मेरे दामाद बन गए और मेरी बेटी मेरी मां... और मेरी ही पत्नी मेरी नानी हो गई। फिर ज्यादा प्रॉब्लम तब हुई, जब मेरे बेटा हुआ... अब मेरा बेटा मेरी मां का भाई हो गया तो इस तरह मेरा मामा हो गया... परिस्थिति इससे भी ज़्यादा ख़राब हो गई, जब मेरे पिताजी को बेटा हुआ... अब मेरे पिताजी का लड़का यानी मेरा भाई मेरा ही धेवता (नाती) हो गया और इस तरह मैं खुद का ही दादा भी हो गया और खुद का ही पोता भी...
----------------------------------

बेटा (मम्मी से) - पापा तो बिल्कुल गंजे हैं।
मम्मी (बेटे से) - नहीं बेटा, ऐसा नहीं कहते। जानते हो, जिसके सिर पर बाल नहीं होते, वह बहुत ही होशियार इंसान होते हैं। बेटा - अच्छा, अब मैं समझा कि आपके सिर पर इतने बाल क्यों है।