Monday, June 8, 2009

फ़िर टेंशन ? टेंशन ही टेंशन


आप बहुत टेंशन में थे, बीवी ने जल्दी बुलाया था घर पर आप लेट हो गए आपको टेंशन हो रही थी कि घर पर क्या होगा, रास्ते में आपसे लड़की ने लिफ्ट मांगी, आपने इंसानियत के नाते लिफ्ट दे दी मगर वो एक लड़की थी इसलिए आपको टेंशन हो रही थी। रास्ते में लड़की की तबियत ख़राब हो गई। आपको फिर टेंशन। आप उसको हॉस्पिटल ले गए। डॉक्टर बोला- आप बाप बनाना वाले हो, आपको और टेंशन। आप बोले- मैं इनका बाप नही हूँ। आप लड़की से पूछ लो। फिर लड़की बोली- यही इस बच्चे का बाप है। आपको और टेंशन। फिर पुलिस आई, आपका मेडिकल करवाया, रिपोर्ट आई कि आप तो कभी बाप बन ही नही सकते। आप ने भगवान का शुक्रिया अदा किया और आप खुशी खुशी बाहर आ गए और फिर सोचा कि घर पर जो दो बच्चे है... वो किसके है ??? ...आपको फिर से टेंशन।
क्या सोच रहे हो ??? वो आप नही हो.... हा...हा...हा...हा...

Wednesday, June 3, 2009

ए. जी. ...अबे गधे



गबरू - ये बीवियाँ अपने पति को "ए जी..." क्यों कहती हैं?


झबरू - क्योंकि बीवियाँ संस्कारी होती हैं और सबके सामने "अबे गधे" नहीं कह सकती, इसलिए संक्षिप्त रूप (short form) में बुलाती हैं... ऐ जी... सुनते हो ???